Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2018

Hindi story - udaan96

तीन पुतले        महाराजा चन्द्रगुप्त का दरबार लगा हुआ था। सभी सभासद अपनी अपनी जगह पर विराजमान थे। महामन्त्री चाणक्य दरबार की कार्यवाही कर रहे थे। महाराजा चन्द्र्गुप्त को खिलौनों का बहुत शौक था। उन्हें हर रोज़ एक नया खिलौना चाहिए था। आज भी महाराजा के पूछने पर कि क्या नया है; पता चला कि एक सौदागर आया है और कुछ नये खिलौने लाया है। सौदागर का ये दावा है कि महाराज या किसी ने भी आज तक ऐसे खिलौने न कभी देखें हैं और न कभी देखेंगे। सुन कर महाराज ने सौदागर को बुलाने की आज्ञा दी।        सौदागर आया और प्रणाम करने के बाद अपनी पिटारी में से तीन पुतले निकाल कर महाराज के सामने रख दिए और कहा कि अन्नदाता ये तीनों पुतले अपने आप में बहुत विशेष हैं। देखने में भले एक जैसे लगते हैं मगर वास्तव में बहुत निराले हैं। पहले पुतले का मूल्य एक लाख मोहरें हैं, दूसरे का मूल्य एक हज़ार मोहरे हैं और तीसरे पुतले का मूल्य केवल एक मोहर है।        सम्राट ने तीनों पुतलों को बड़े ध्यान से देखा। देखने में कोई अन्तर नहीं लगा, फिर मूल्य में इतना अन्तर क्यों? इस प्रश्न ने चन्द्रगुप्त को बहुत परेशान कर दिया। हार के उसने सभासदो

Chalaak Billi | Hindi Story - udaan96

चालाक बिल्ली        बहुत समय पहले की बात है। एक जंगल में एक बहुत बड़ा पेड़ था। इस पेड़ की शाखाओं पर बहुत सारे पक्षी रहा करते थे। इस पेड़ की एक शाखा पर एक चिड़िया और एक कौवा भी रहते थे। दोनों ने अपने अपने घोंसले बना रक्खे थे।               एक दिन चिड़िया ने कौवे से कहा नजदीक में ही बहुत सारी फसल पक कर तैयार हुई है में उसकी दवात उड़ाने जा रही हूँ तुम मेरे घर का ख्याल रखना। कौवे ने कहा ठीक है। चिड़िया फुर्र से उड़ गई। शाम को कौवा चिड़िया का इंतजार करता रहा पर चिड़िया नहीं आई।         धीरे धीरे कई दिन बीतने पर कौवे ने सोचा कि हो सकता है, चिड़िया को किसी ने पकड़ लिया हो। कौवे को अब उमीद नहीं थी कि चिड़िया वापस आ जाएगी। एक दिन एक सफ़ेद रंग का खरगोश वहां से जा रहा था तो उसकी नज़र उस खाली पड़े घोंसले पर पड़ी। अन्दर जा कर देखा वहां कोई नहीं था। खरगोश को यह घर पसंद आगया और वह उसी घर में रहने लगा। कौवे ने भी कोई एतराज नहीं किया।          बहुत दिन बीतने पर जब फसल ख़तम हो गई तो चिड़िया वापस अपने घोंसले में आई। यहाँ आकर उसने देखा कि उसके घर में एक सफ़ेद रंग का खरगोश रह रहा है। उसने खरगोश से कहा कि यह घर त